Friday, October 2, 2026

गुरुकुल सायंस क्लासेज में विद्यार्थी विकास कार्यक्रम संपन्न

गुरुकुल सायंस क्लासेज में विद्यार्थी विकास कार्यक्रम संपन्

           “विद्यार्थी विकास ही देश का विकास है”                                       प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कल्याण स्थित वैभव ठाकरे सर द्वारा संचालित गुरुकुल सायंस क्लासेज में विद्यार्थी विकास कार्यक्रम का आयोजन भाग्यश्री ठाकरे मैम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में माइंडसेट गुरु प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री आमंत्रित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के पांच महत्त्वपूर्ण सूत्र बताते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा, “विद्यार्थी विकास ही देश का विकास है।” विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा पहचानने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का संदेश दिया। महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और जीवन-मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी रहा।

No comments:

Post a Comment

GIVE REVIEW ABOUT OUR UPDATE OR REQUEST

*‘कोण होणार करोडपती’: ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ जिंकताच माधुरींच्या चाहत्याचा जल्लोष, ब्लेझर काढून केला डान्स!*

  **कोण होणार करोडपती’: ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ जिंकताच माधुरींच्या चाहत्याचा जल्लोष, ब्लेझर काढून केला डान्स!* टी-शर्टवर माधुरी दीक्षित या...