Saturday, September 17, 2022

प्यर फ्लोर फ्रॉम यूरोप मुंबई में

          प्यर फ्लोर फ्रॉम यूरोप मुंबई में 

इटली की आटा कंपनियां अन्नपूर्णा - अनुफूड 2022 में प्रीमियम सॉफ्ट व्हीट फ्लोर को बढ़ावा देंगी 

आहार में अपने सफल लॉन्च के बा


द, प्यर फ्लोर फ्रॉम यूरोप मुंबई में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो अन्नपूर्णा-अनुफूड में हिस्‍सा लेगा। इस शो का आयोजन 14 से 16 सितंबर 2022 तक होगा। प्योर फ्लोर फ्रॉम यूरोप इटैलियन एसोसिएशन ऑफ मिलर्स ITALMOPA

(आइटीएएलएमओपीए) द्वारा प्रबंधित एक अभियान है और यह यूरोपीय कमीशन द्वारा सह-वित्त पोषित है। इसका मकसद भारत में सॉफ्‍ट व्‍हीट फ्‍लोर के निर्यात को बढ़ावा देना और अपनी उच्‍च गुणवत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है !हॉल 4 में हमारे बूथ नंबर डी28 में आए । अधिक जानने और एसोसिएशन के कुछ सबसे बड़े उत्पादकों जैसे एगुगियारो और फिग्ना और मोलिनो कैपुटो के प्रतिनिधियों से मिलिये। शो के डेमो डेडिकेटेड एरिया (प्रदर्शन के लिए समर्पित क्षेत्र) में शेफ डेविड सिविटिएलो और रिकॉर्ड स्केओली द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए कुछ बेहतरीन पिज्जा, फोकासिया और ब्रेड का स्वाद लें। और अगर आप एक शेफ हैं, तो आप हमारी कुकिंग वर्कशॉप में भी हिस्सा ले सकते हैं। इसका आयोजन अन्नपूर्णा अनुफूड इंडिया गॉरमेट पैविलियन, हॉल नंबर 4 में 14, 15 और 16 सितंबर 2022 को क्रमश: दोपहर 1 बजे से 3 बजे, दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे और सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए सुश्री देवना खन्‍ना- 9811276800 से संपर्क करें।

1958 में स्थापित और रोम में स्थित, ITALMOPA यूरोपीय संघ में सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक फ्लोर एसोसिएशन है जो पूरे इटली में 82 आटा मिलिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। यूरोपीय मिलिंग उद्योग कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए अत्याधुनिक तकनीक के साथ संयुक्त परंपरा का एक कुशल मिश्रण, सर्वोत्तम अनाज के चयन से शुरू होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले आटे का उत्पादन सुनिश्चित करता है।

प्योर फ्लोर फ्रॉम यूरोप अभियान अगले दो वर्षों तक और चलेगा और इसमें अन्य उपभोक्ता और व्यापार कार्यक्रम शामिल होंगे, जिसमें शेफ के नेतृत्व में पिज्जा, पास्ता, पेस्ट्री और ब्रेड जैसे लोकप्रिय इतालवी खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन होगा। किराना, खाद्य सेवा और खाद्य निर्माण क्षेत्रों को लक्षित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण व्यापार शो में भी भागीदारी होगी। एसआईएएल इंडिया के लिए हम 1/3 दिसंबर 2022 कोई नई दिल्‍ली में और उसके बाद फिर एसआईएएल 4/6 मई 2023 के लिए मुंबई में और फिर आहार और एसआईएएल 2023 दोनों के लिए नई दिल्ली में होंगे। इटली में जैविक आटा और सूजी के मिल मालिकों का एक शैक्षिक दौरा भी होगा और साथ ही आयातकों, वितरकों और शेफ्‍स को समर्पित अध्ययन दौरे भी होंगे। ITALMOPA के अध्यक्ष एमिलियो फेरारी कहते हैं, “हम इटली से नरम गेहूं के आटे के निर्यात को बढ़ाने के लिए भारत में एक महान अवसर देखते हैं। पहले से कहीं अधिक, घरेलू रसोइये और शेफ प्रीमियम सामग्री की मांग कर रहे हैं जो स्वस्थ, पौष्टिक और सुरक्षित हैं।” उन्होंने आगे कहा, हमारी सदस्य कंपनियों का आटा इन सभी विशेषताओं को प्रदान करता है और लगभग सभी पाक कृतियों की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

इटली भारत में गेहूं के आटे का मुख्य यूरोपीय संघ (ईयू) निर्यातक देश है। प्योर फ्लोर फ्रॉम यूरोप नामक अभियान का उद्देश्य बहुमुखी प्रतिभा, उच्च गुणवत्ता, बिना मिलावट और सुरक्षित आटे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यूरोप और इटली से नरम गेहूं के आटे की बेहतर गुणवत्ता और विशिष्टता खाद्य पेशेवरों और रसोइयों, घरेलू रसोइयों और राय बनाने के लिहाज से अग्रणी लोगों के लिए समान है। क्लासिक यूरोपीय और इतालवी व्यंजनों के साथ-साथ स्थानीय विशिष्टताओं को प्योर फ्लोर फ्रॉम यूरोप के साथ बनाया जाता है।

इटली का आटा खाद्य सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, जिसकी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा उत्कृष्ट है। लगभग रोजाना खाया जाने वाला, विभिन्न प्रकार के बुनियादी खाद्य पदार्थों में, आटा विटामिन, खनिज, आहार फाइबर और वनस्पति प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का कम वसा वाला स्रोत प्रदान करता है, जो संतुलित आहार में योगदान देता है।गुणवत्ता मूल्यांकन और सुरक्षा जांच गेहूं के आगमन के साथ शुरू होती है, और एक कम्प्यूटरीकृत ट्रेसेब्लिटी सिस्टम द्वारा नियंत्रित और रिकॉर्ड किए गए आटे के वितरण के लिए जारी रहती है। ईयू मिलिंग में नियमों का एक बहुत ही कठोर निकाय है, जो स्वतंत्र, मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा हजारों परीक्षण और क्रॉस-चेक करता है। इसके अलावा, यह प्रक्रिया सरल और साफ है, लगातार ऊर्जा की बचत, वायु उत्सर्जन को कम करने और उप-उत्पादों (बाय-प्रोडक्‍ट्स) का उपयोग करके स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) में सुधार करने की मांग कर रही है !

www.pureflourfromeurope.com पर अधिक जानकारी प्राप्त करें

हमें Instagram - Facebook - Youtube पर फॉलो करें।


और क्या कहा जाए… यूरोप का आनंद लीजिये।

No comments:

Post a Comment

GIVE REVIEW ABOUT OUR UPDATE OR REQUEST

*NTT DATA Payment Services Introduces ADAPTIS to Power Smarter Commerce & Payments for Indian Businesses*

  *NTT DATA Payment Services Introduces ADAPTIS to Power Smarter Commerce & Payments for Indian Businesses* (From left) Mr. Takeo Ueno W...