Thursday, September 20, 2018

एचपीसीएल को राजभाषा कीर्ति सम्मान - नया कीर्तिमान
हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में, भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने अपने कर-कमलों से एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री मुकेश कुमार सुराणा को वर्ष 2017-18 में ‘ख’ क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों में श्रेष्ठतम राजभाषा निष्पादन के लिए ‘राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार’ तथा गृह पत्रिका एचपी समाचार-तकनीकी हिंदी विशेषांक हेतु एचपीसीएल के निदेशक-मानव संसाधन, श्री पुष्प कुमार जोशी को राजभाषा कीर्ति द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ये पुरस्कार माननीय गृहमंत्री, भारत सरकार, श्री राजनाथ सिंह, माननीय गृह राज्यमंत्री, श्री हंसराज गंगाराम अहीर, माननीय गृह राज्‍य मंत्री, श्री किरेन रिजीजू तथा सचिव राजभाषा, श्री शैलेश की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि एचपीसीएल को राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष प्राप्त हुआ है।




No comments:

Post a Comment

GIVE REVIEW ABOUT OUR UPDATE OR REQUEST

*नव्या जोड्या, नवी केमिस्ट्री, रंगमंचावर जमली भन्नाट यारी*

  *नव्या जोड्या, नवी केमिस्ट्री, रंगमंचावर जमली भन्नाट यारी* *‘पुन्हा नक्की भेटू’मधून रंगणार नात्यांची अनोखी गोष्ट!* काही जोड्या सहज जुळतात,...